Hello, Friends
नयी
उमंग की नई किरणों में नई आशाओं के साथ, आँखों में नई उम्मीदों का उजाला लिये नव
वर्ष का स्वागत करने के लिये मैं भी आपके साथ चलने को तत्पर हुँ। जीवन मे उमंग और नई
खुशियां हर पल आपके साथ हों।
नया वर्ष
तो कोरी कॉपी की तरह है, आप चाहें तो अपनी काबलियत से उस पर तरक्की की इबारत लिख
सकते हैं। अपने हौसले से एक नया इतिहास लिख सकते हैं। किसी ने सच ही कहा है कि,
यदि आप चाहते हो कि आपको भुला न दिया जाए तो दो काम करो। या तो पढने लायक कुछ लिख
डालो या लिखने लायक कुछ कर डालो क्योंकि दुनिया में कोई भी इंसान अपने कृत्यों के
लिये याद किया जाता है या कृतियों के लिये याद किया जाता है।
मित्रों,
यदि आप मुझे अपने साथ लेकर चलते हैं तो मैं आपकी इच्छाओं और लक्ष्य को पूरा करने
में मदद कर सकता हुँ, मैं ही क्यों! मेरे परिवार का हर सदस्य- P,O,S,S,I,B,L,E आपकी सफलता में काम आ सकता है। मेरे परिवार का हर सदस्य सकारात्मक बातों
को ही दर्शाता है।
यदि
धैर्य (Patience) और आशावादी (Optimist) विचारधारा से कोई कार्य शुरू (Start) करते हैं तो सफलता (Success) जरूर मिलती है। महत्वपूर्ण
(Important) बात ये है कि मजबूत इरादों (Strong Idea)
से आप कई लोगों के आदर्श (Ideal) बन सकते हैं।
ये सब तभी संभव है जब आपका अपने ऊपर विश्वास (Believe) हो। विवेकानंद
जी ने कहा है कि—
“जब
तक आप खुद पर विश्वास नही करते, तब तक ईश्वर भी आप पर विश्वास नही करता।“
जीवन एक
पाठशाला है उसमें अच्छा बुरा जो भी घटता है, उससे कुछ न कुछ सीखने (Learn) को
मिलता है क्योंकि असफलता भी अपने में समाहित सफलता का एहसास कराती है। असफलताओं से
घबराकर कई लोग वहीं रुक जाते हैं। Friends, छोटी-छोटी
रूकावटें लक्ष्य का अन्त (End) नही है, बल्की सकारात्मक
ऊर्जा (Positive Energy) के साथ लक्ष्य को हासिल करने की
प्रेरणा देती हैं।
मिसाइल मैन अब्दुल कलाम साहब ने का है कि-
“Waves are my
inspiration, not because they rise and fall, But whenever they fall, they rise
again”
सच ही तो
है, लहरें उठती गिरती किनारे (लक्ष्य) तक पहुँच ही जाती हैं। कहते हैं, जितना
कठिन संघर्ष होगा जीत उतनी ही शानदार होगी। शान्त समुन्द्र में नाविक कुशल नहीं
बनते।
Friends, कुछ
लोग मुझे स्पेस (धैर्य) के बिना लिख देते हैं और मेरी भावनाओं का गलत अर्थ यानि
असम्भव (Impossible) समझ कर मुझसे डरते हैं और आगे बढने की
हिम्मत नही करते। जिन्होने मुझे समझा, उन्होने इतिहास रचा है। शुरुआती दौर में व्यक्तिगत जीवन में संघर्ष से जूझने
वाले भारत के पूर्व राष्ट्रपति ए.पी.जे. अब्दुल कलाम की डिक्शनरी में असंभव (Impossible) जैसा शब्द नहीं है, आज वे पूरी
दुनिया में सम्माननीय हैँ।
एडिसन को पूरी
दुनिया जानती है, उन्होने मुझे समझा और हमेशा अपने साथ रखा। प्रकाश बल्ब का आविष्कार करके घर-घर रौशनी पहुँचाने वाले एडिसन कई बार
अपने कार्य में असफल हुए। एक आविष्कार में करीब 10,000 बार फेल हुए पर उनका कहना
था कि मैं फेल नही हुए बल्कि मैंने 10,000 ऐसे तरीके खोज लिये जो काम नही करते।
ऐसी सकरात्मक सोच की वजह से ही अनेक आविष्कारों का सृजन कर सके।
आज का युवा वर्ग हॉलीवुड हीरो टॉम क्रूज को बहुत पसंद करता है। टॉम क्रूज का लक्ष्य एक्टिंग था।
जिसको पूरा करने में कई रुकावटें आईं जीवन में खलासी का काम करना पड़ा, होटल में पोंछा लगाया। कुली का काम भी
करना पङा वो भी किया किन्तु लक्ष्य को नही छोङे। संभावनाओ (Possibility) के साथ फिल्मों में ऑडिशन (Audition) देते रहे। लंबे संघर्ष के बाद उन्हें फिल्मे मिलने लगीं। फिर 1986 में ‘टॉप गन’ आयी। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट रही। जीवन की थोड़ी सी कठिनाई से विचलित हुए बिना उन्होने सफलता की इबारत
लिख दी। आज, क्रूज व सफलता एक दूसरे के पर्याय बन गये।
मित्रों, कामयाबी के शिखर तक पहुंचने के लिये संभावनाओं पर
विश्वास करके प्रयास करते रहिये क्योंकि, दुनिया में सब कुछ संभव है।
“Believe
that, anything is possible & it will happen.”
"नव
वर्ष का प्रभु इस तरह आगाज हो।
पंख
शक्तीपूर्ण हों, हर दिन नई उङान हो।
ईश
कृपा से चर्तुदिक, खुशियों की बौछार हो।
स्वपन
जो भी देख लें, सहज ही स्वीकार हो।
सुख- समृद्धि से भरपूर,
नव वर्ष का उपहार हो।"
Have a lucky and
wonderful 2013