Sunday 14 August 2022

आजादी के अमृत महोत्सव की हार्दिक बधाई

 

भारत माता के अमर शहीदों को शत् शत् नमन करते हुए आजादी के अमृत महोत्सव का आगाज करते हैं। याद करते हैं उन वीरों को जिन्होने अपने प्राणों को न्योछावर करके भारत माता के भाल पर आजादी का तिलक लगाया और देश की तकदीर बदल दी। आज हम सब देशभक्ति की भावना का अनुराग लिए हर घर तिरंगा , घर घर तिरंगा लहरा रहे हैं। सत्यमेव जयते का उद्घोष लिए एक भारत श्रेष्ठ भारत आज नित नई उन्नती के शिखर पर तिरंगा लहरा रहा है। सारे जहां से अच्छे हिंदोस्तान पर हम सब गर्व करते हैं। यहां का कण-कण सोना है, गंगा की अविरल धारा में भाईचारे का प्रतिबिम्ब साफ नजर आता है। भारत की, गंगा-जमुनी संस्कृति पर हम सब मान करते हैं। विश्वशांति की कामना का पाठ देने वाली मातृभूमी का वंदन करते हैं। आइये हम सब मिलकर इस अमृत महोत्सव पर संकलप करें कि, विश्व में भारत की शक्ति का, नया परचम फहरायेंगे। अनेकता में एकता का संदेश लिए तिरंगे को चारों दिशाओं में लहरायेंगे। दुश्मन की हर साजिश को नाकाम करें और आह्वान करें ना जियो धर्म के नाम पर, ना मरो धर्म के नाम पर, इंसानियत ही है धर्म वतन का, बस जियो वतन के नाम पर। आजादी के दिन आओ मिलकर  दुआ करें बुलंदी पर लहराता रहे तिरंगा हमारा। राष्ट्रकवि दिनकर जी की कविता से तिरंगे को बारंबार नमन करें ............

नमो, नमो, नमो।
नमो स्वतंत्र भारत की ध्वजा, नमो, नमो!

नमो नगाधिराज – शृंग की विहारिणी!
नमो अनंत सौख्य – शक्ति – शील – धारिणी!
प्रणय – प्रसारिणी, नमो अरिष्ट – वारिणी!
नमो मनुष्य की शुभेषणा – प्रचारिणी!
नवीन सूर्य की नई प्रभा, नमो, नमो!

आप सबको 76वें स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं 75वर्ष पूर्ण होने पर अमृत महोत्सव को मिलकर गायें, खुशियां मनायें


अमृत सा अमर मेरा देश,
सबसे न्यारा मेरा देश।
दुनिया जिस पर गर्व करे,
ऐसा सितारा मेरा देश,
आगे जाए मेरा देश,
इतिहासों में बढ़ चढ़ कर,
नाम लिखाये मेरा देश 

जय हिंद वंदे मातरम्











Friday 1 April 2022

नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं

 




नव वर्ष की हार्दिक मंगलकामना के साथ आज हम सब मिलकर संकल्प करें कि, परिस्थित कुछ भी हो हम सब जिंदगी को सुरक्षित और खुशहाल वातावरण प्रदान करेंगे। यदि हर हाल में हम सहज रहने का संकल्प कर लें तो दुनिया की कोई भी ताकत हमें विचलित नहीं कर सकती। जीवन का शास्वत सच है कि, जिंदगी का चक्र गतिशील है। इसमें सुख-दुःख, प्राकृतिक परिवर्तन की तरह हैं। अर्थात... रात के बाद उजली सुबह , पतझङ के बाद बसंत............

यदि जीवन में कभी बुरे दिन से रूबरू हो भी जायें तो ये हौसला रखें कि, दिन बुरा है जिंदगी नहीं। यदि हम प्रकृति से परिवर्तन का मंत्र सीखकर जीवन को उत्सर्ग कर देने का जज़्बा रखते हैं तो यकीन करें ईश्वर का वरदहस्त प्रतिपल साथ रहता है। निःसंदेह ऐसे में नियति का विधान भी सकारात्मक पूर्णता के लिए प्रतिबद्ध रहता है।

दृण संकल्प के साथ मन में ये भरोसा अवश्य रखें कि, जब हम किसी का अच्छा कर रहे होते हैं ,तब हमारे लिए कहीं कुछ अच्छा हो रहा होता है। सच तो ये है कि, जिंदगी एक आइना है, वो तभी मुस्कुरायेगी जब हम मुस्कुराएंगे। जीवन का सबसे कठिन दौर वो नही है जब कोई हमें न समझे बल्की वो होता है जब हम अपनेआप को न समझें। इसलिए स्वयं की नजर में यदि सही हैं तो दुनिया की परवाह न करें, वो तो भगवान से भी दुखी है। नव वर्ष मे सकारात्मक सोच का संकल्प करें और खुद पर भरोसा करके आगे बढते रहें।

नही ठहरती मुश्किलें जिंदगीभर ,जिंदगी में । हर मुश्किल का एक सुनहरा अंत होता है। रख भरोसा खुदपर, पतझड के बाद ही बसंत आता है।



सकारात्मक सोच के साथ कलम को विराम देते हैं.......
 नव वर्ष , गुणी पड़वा , नवरात्र एवं रामनवमी की हार्दिक शुभकामनाएं


नए वर्ष का यह प्रभात
खुशियों की सौगात लाये
मिट जाये सब मन का अँधेरा
चहुँओर उजाला हो जाये


जय माता दी
जय श्रीराम

Thursday 17 March 2022

होली की हार्दिक बधाई



  • सभी रंगो का रास है होली, 
  • मन का उल्लास है होली,
  • जीवन के सभी रंगो की बौछार है होली, 
  • खुशियों की बयार है होली, 
  • इसलिए खास है होली। 
  • आइये हम सब मिलकर अपनत्व की मनाये होली।
  •  
  • होली की हार्दिक बधाई