Friday 1 April 2022

नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं

 




नव वर्ष की हार्दिक मंगलकामना के साथ आज हम सब मिलकर संकल्प करें कि, परिस्थित कुछ भी हो हम सब जिंदगी को सुरक्षित और खुशहाल वातावरण प्रदान करेंगे। यदि हर हाल में हम सहज रहने का संकल्प कर लें तो दुनिया की कोई भी ताकत हमें विचलित नहीं कर सकती। जीवन का शास्वत सच है कि, जिंदगी का चक्र गतिशील है। इसमें सुख-दुःख, प्राकृतिक परिवर्तन की तरह हैं। अर्थात... रात के बाद उजली सुबह , पतझङ के बाद बसंत............

यदि जीवन में कभी बुरे दिन से रूबरू हो भी जायें तो ये हौसला रखें कि, दिन बुरा है जिंदगी नहीं। यदि हम प्रकृति से परिवर्तन का मंत्र सीखकर जीवन को उत्सर्ग कर देने का जज़्बा रखते हैं तो यकीन करें ईश्वर का वरदहस्त प्रतिपल साथ रहता है। निःसंदेह ऐसे में नियति का विधान भी सकारात्मक पूर्णता के लिए प्रतिबद्ध रहता है।

दृण संकल्प के साथ मन में ये भरोसा अवश्य रखें कि, जब हम किसी का अच्छा कर रहे होते हैं ,तब हमारे लिए कहीं कुछ अच्छा हो रहा होता है। सच तो ये है कि, जिंदगी एक आइना है, वो तभी मुस्कुरायेगी जब हम मुस्कुराएंगे। जीवन का सबसे कठिन दौर वो नही है जब कोई हमें न समझे बल्की वो होता है जब हम अपनेआप को न समझें। इसलिए स्वयं की नजर में यदि सही हैं तो दुनिया की परवाह न करें, वो तो भगवान से भी दुखी है। नव वर्ष मे सकारात्मक सोच का संकल्प करें और खुद पर भरोसा करके आगे बढते रहें।

नही ठहरती मुश्किलें जिंदगीभर ,जिंदगी में । हर मुश्किल का एक सुनहरा अंत होता है। रख भरोसा खुदपर, पतझड के बाद ही बसंत आता है।



सकारात्मक सोच के साथ कलम को विराम देते हैं.......
 नव वर्ष , गुणी पड़वा , नवरात्र एवं रामनवमी की हार्दिक शुभकामनाएं


नए वर्ष का यह प्रभात
खुशियों की सौगात लाये
मिट जाये सब मन का अँधेरा
चहुँओर उजाला हो जाये


जय माता दी
जय श्रीराम

4 comments:

  1. Wish u all a very happy new year

    ReplyDelete
  2. वर्तमान की भागदौड़ भरी जिंदगी में मनुष्य इतना महत्वकांक्षी हो गया है कि उसकी महत्वाकांक्षा के कारण सारे संबंध पीछे छूट जाते हैं और इस भीड़भाड़ भरे दुनिया में मनुष्य आज अपने आप को अकेला महसूस करता है वह एक वस्तु प्राप्त करने के लिए भागता है वह वस्तु उसे प्राप्त होती है तत्पश्चात अन्य किसी के पीछे भागने लगता है इसके कारण कहीं बाहर उसके हाथ से पूर्व में प्राप्त की गई वस्तु भी निकल जाती है फिर वह निराशा में खो जाता है ऐसा लगता है कि वर्तमान में मनुष्य का सुकून कहीं खो गया है ऐसे विकट समय में आपका यह आलेख पाठकों को निश्चित रूप से प्रेरित करेगा भारतीय नव वर्ष और नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं

    ReplyDelete
  3. Bahut hi badiya jankari di bhai

    ReplyDelete