Thursday 9 November 2023

एक दिया परोपकार का जलाएं (शुभ दिपावली)

 मित्रों, रौशनी के पावन पर्व दिपावली पर आप सबको हार्दिक शुभकामनाएं💫💫💫😊😊


भारतीय संस्कृति में दीपावली हर्ष उल्लास एवं आपसी प्रेम का त्योहार है। दिपोत्सव पांच दिन तक मनाया जाता है, जिसमें पूजन के साथ रौशनी का विशेष महत्व है। रौशनी के इस पावन पर्व पर आइये हम और आप मिलकर सहयोग का ऐसा दिया जलाएं, जिससे रौशनी  न देखने वाले लोगों  के जीवन में सम्मान का  प्रकाश रौशन हो। 

कहते हैं कि, जो हांथ दूसरों की मदद के लिए उठते हैं वे प्रार्थना करने वाले होठों से ज्यादा पवित्र होते हैं। हम सब  शुभता की कामना से दरवाजे पर शुभ लाभ लिखते हैं, इसके इतर यदि हम जीवन में परोपकार की भावना बनाएं तो हर पल लाभ ही लाभ होगा। कहने का आशय है कि, यदि मन का भाव सच्चा है तो हर काम अच्छा है। 
स्वामी विवेकानंद जी का कहना है कि, 
"मानव सेवा ही सच्ची ईश्वर सेवा है”  

अतः इस दिपावली, हमसब मिलकर ये संकल्प करें कि,  हमारे और आपके सहयोग रूपी दिपक के प्रकाश में दृष्टीबाधित साथी अपने जीवन के अंधकार को दूर करके  जीवन को हर्ष उल्लास से रौशन करें💥💥💫💫 

शुभ दिपावली 🙏



1 comment:

  1. Bahut sahi kaha aapne mummy. Ek diya paropkar ka jalayen. 🪔

    ReplyDelete