साथियों, आज हमें आप सबसे सांझा करते हुए बहुत खुशी होरही है कि, मेरे द्वारा पढाये दृष्टीदिव्यांग बच्चे आज देश की अर्थव्यवस्था में टेक्स देकर अपना योगदान दे रहे हैं। बैंकर बनकर तो कहीं शिक्षक का कार्यभार संभालते हुए अपने तथा अपने परिवार का आत्मसम्मान से जीवनयापन कर रहे हैं। एक खास बात ये भी है कि, मेरी बिटिया जो मुझे अक्सर फाइनेंशियल सपोर्ट करती थी उसने प्रत्यक्ष रूप से सहयोग करने की पहल की है जो मेरे लिए गर्व का पल है। उसकी राय से वाइस फॉर ब्लाइंड ने एक नई पहल की शुरुवात की है जिसका उद्देश्य है—
विभिन्न कार्यक्षेत्र में संलग्न दृष्टीदिव्यांग साथियों की वित्तिय व्यवस्था को सुगम बनाना
इस उद्देश्य के मद्देनजर 25 अक्टुबर 2025 को एक वित्तिय कार्यशाला का आयोजन इंदौर में आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य बिंदुओं को रेखांकित किया गया
1- स्वतंत्र वित्तिय सुरक्षा योजना
2- परिवार के साथ सुरक्षित भविष्य योजना
3- आयकर विवरणी दाखिल करने संबंधित जानकारी
4- बच्चों की परिवरिश हेतु वित्तिय योजना
उपरोक्त विषय पर आयोजित कार्यशाला में अनेक प्रतिभागियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज की। कार्यशाला में वित्तिय प्रबंधन, इंश्योरेंस तथा कर व्यवस्था को लेकर विशिष्ट वक्ताओं द्वारा जानकारी दी गई। कार्यशाला में मुख्य वक्ताओं में सी.ए. हरीष जी, जितेंद्र जी ,पायल जी एवं सी.ए. आकांक्षा जी द्वारा उपरोक्त विषयों पर जानकारी सांझा की गई। कार्यशाला के दौरान सभी के प्रश्नों का उत्तर देने का प्रयास भी किया गया।
शिक्षा से एक कदम आगे बढकर वाइस फॉर ब्लाइंड द्वार ये पहला प्रयास था, जो सोच के अनुरूप सफल रहा। कार्यशाला में उपस्थित अनेक लोगों ने कर प्रणाली को लेकर प्रश्न किये तो कुछ ने पूछा भविष्य में अपना पैसा कहां इंवेस्ट करें और बच्चों के लिये तथा रिटारमेंट की क्या योजना बनायें। एन.पी,एस योजना को लेकर भी चर्चा हुई। पेनकार्ड को लेकर भी जानकारी सांझा की गई। उपस्थित साथियों में से भी कई लाभदायक जानकारी का पता चला। साइबर सुरक्षा को लेकर मनोज राठौर द्वारा महत्वपूर्ण जानकारी सांझा की गई।
कार्यशाला में फॉर्म 26 को लेकर असमंजस की स्थिती का भी पता चला। टी.डी.एस को लेकर कई प्रश्न पूछे गये। शेयर मार्केट पर भी चर्चा हुई।फॉर्म 16 और फॉर्म 15 पर भी चर्चा हुई। तद्पश्चात सभी लोगों ने गीत संगीत के माहौल में लंच किया।
मित्रों, वित्त से संबंधित जानकारियां अथाह है और ये आम बात है कि, सभी कर्मचारी को सभी जानकारी हो ऐसा प्रायः नही होता है। ऐसे में समय-समय पर आगे भी ऐसे कार्यक्रमों से हमसब लाभान्वित हों इसका प्रयास करते रहेंगे। सबसे ज्यादा टी.डी.एस को लेकर प्रश्न थे अतः इस विषय पर विस्तृत चर्चा हेतु आयोजन करने का विचार समिति द्वारा निकट भविष्य में किया जा रहा है। कार्यशाला की जानकारी वाट्सअप के माध्यम से आप सबको अवश्य दी जायेगी और हमें विश्वास है कि, भविष्य में और अधिक से अधिक संख्या में हमारे साथी आयेंगे एवं अपनी जानकारी को भी सांझा करेंगे।
सभी के उज्वल भविष्य की कामना करते हुए निम्न श्लोक के साथ कलम को विराम देते हैं...
विद्या ददाती विनयं,विनियाद् याति पात्रताम्।
पात्रत्वात् धनमान्प्रोतिः, धनात् धर्म ततः सुखम्।।
No comments:
Post a Comment